Home latest Mumbai : हिंदीभाषी समाज ने ऐश्वर्या मिश्रा को दी एक लाख रुपए...

Mumbai : हिंदीभाषी समाज ने ऐश्वर्या मिश्रा को दी एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

0
290

मुंबई: (Mumbai) एशियाई खेलों में भारत को सिल्वर पदक दिलाने वाली एथलीट ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा के घर जाकर शनिवार को हिंदी भाषा समाज के वरिष्ठ लोगों ने सम्मान किया। इस दौरान मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडेय , भाजपा सचिव ज्ञानमूर्ति शर्मा, एड. मुकेश पांडे , शिवसेना नेता राम यादव सहित अन्य लोगों ने ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा को एक लाख प्रोत्साहन राशि देकर सम्मान किया।

इसके साथ ही हिंदी भाषा समाज ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि एशियाई खेलों में भारत को गोल्ड, सिल्वर सहित अन्य पदक दिलाने वाले सभी खिलाड़ियों को उनकी योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी में स्थान दिया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर बहुत जल्द ही समाज के लोग उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे।