मुंबई : लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या के मामले में पुणे जिला राज्य में अग्रणी है और यहां अन्य जिलों की तुलना में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। चार जिलों नंदुरबार, गोंदिया, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। महाराष्ट्र की 48 सीटों पर करीब साढ़े नौ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने दी है।
जानकारी के अनुसार, पुणे में कुल मतदाताओं की संख्या 82 लाख 82 हजार 363 है। मुंबई उपनगर में मतदाताओं की कुल संख्या 73 लाख 56 हजार 596 है। ठाणे में कुल मतदाताओं की संख्या 65 लाख 79 हजार 588 है, नासिक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 48 लाख 08 हजार 499 है। नागपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 42 लाख 72 हजार 366 है। चार जिलों में महिला मतदाता पुरुषों से अधिक है। रत्नागिरी के मतदाताओं की कुल संख्या 13 लाख 03 हजार 939 है, जिसमें 11 किन्नर शामिल हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 31 हजार 012 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 72 हजार 916 है। नंदुरबार के मतदाताओं की कुल संख्या 12 लाख 76 हजार 941 है और 12 किन्नर हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 37 हजार 609 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 39 हजार 320 है। गोदिंया जिले में महिला मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। गोंदिया के मतदाताओं की कुल संख्या 10 लाख 92 हजार 546 है और 10 किन्नर हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 41 हजार 272 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 51 हजार 264 है। सिंधुदुर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 6 लाख 62 हजार 745 है, जिसमें एक किन्नर है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 30 हजार 719 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 32 हजार 025 है।
राज्य में पांच चरणों 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 07 मई, 13 मई और 20 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। 08 अप्रैल 2024 तक राज्य में कुल 9 करोड़ 24 लाख 91 हजार 806 मतदाता हैं। इसमें 4 करोड़ 80 लाख 81 हजार 638 पुरुष वोटर, 4 करोड़ 44 लाख 04 हजार 551 महिला वोटर और 5 हजार 617 थर्ड पार्टी वोटर हैं।
अहमदनगर, सोलापुर, जलगांव, कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर पांच जिलों में 30 लाख से अधिक मतदाता हैं। अहमदनगर में कुल मतदाता 36 लाख 47 हजार 252 हैं। सोलापुर में कुल मतदाता 36 लाख 47 हजार 141 हैं। जलगांव में कुल मतदाता 35 लाख 22 हजार 289 हैं। कोल्हापुर में कुल मतदाता 31 लाख 72 हजार 797 हैं। छत्रपति संभाजीनगर में कुल मतदाता 33 लाख 48 हजार 445 हैं। बुलढाणा, अमरावती, यवतमाल, नांदेड़, रायगढ़, मुंबई शहर, बीड, सतारा, सांगली और पालघर में 20 लाख से अधिक मतदाता हैं।


