MUMBAI : जन्मदिन पार्टी के दौरान सोने व हीरे के आभूषण चोरी
    महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई

    0
    259

    मुंबई : मुंबई के मलाड इलाके में 66 वर्षीय महिला ने एक जन्मदिन पार्टी के दौरान सोने और हीरे के आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी लिंक रोड पर एक होटल में आयोजित की गई थी। पार्टी में उनके (महिला) सामाजिक समूह के सदस्यों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पार्टी के दौरान असहज महसूस कर रही थीं और दो महिलाओं ने उन्हें घर छोड़ा। उनके पति को एहसास हुआ कि महिला ने पार्टी में जाने के लिए घर से निकलने से पहले सोने और हीरे के जो आभूषण पहने थे, वे गायब थे। बांगुर नगर थाने के अधिकारी ने कहा कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी आवासीय सोसाइटी, मार्ग और पार्टी स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    सूत्रों ने बताया कि महिला का बेटा और बहू फिल्म अभिनेता व अभिनेत्री हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here