spot_img

Mumbai : ‘गलवान’ का नाम अब ‘मातृभूमि’

Mumbai: 'Galwan' Now Renamed 'Matrubhumi'

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई नहीं, बल्कि एक विवाद है। दरअसल, भारी विरोध और चीन की तीखी प्रतिक्रिया के बाद सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम रातों-रात बदल दिया गया है। फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Salman’s highly anticipated film, Battle of Galwan) का टीजर रिलीज होते ही चीनी सरकार के अखबार ग्लोबल टाइम्स (Global Times) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। चीन का आरोप था कि फिल्म तथ्यों से छेड़छाड़ कर रही है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। भारी विवाद और कूटनीतिक तनाव को देखते हुए सलमान खान और फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया। अब ये फिल्म ‘मातृभूमि: मे वाॅर रेस्ट इन पीस’ के नाम से जानी जाएगी। सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए आधिकारिक तौर पर इस बदलाव की घोषणा की है। इस पोस्टर पर एक बहुत ही गहरा संदेश लिखा है। (युद्ध को शांति से दफन होने दें)। सलमान ने लिखा, ‘सिर्फ सरहद की वो जंग ही नहीं, बल्कि अपनी ‘मातृभूमि’ के लिए वो अटूट प्रेम।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles