मुंबई : भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष 2’ का गाना ‘गजब जीवन जिहि’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। ये गाना म्यूजिक चार्ट बस्टर में 19 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वही हर दिन इसे 1 मिलियन से ज्यादा दर्शक देख रहे हैं। अब तक गाने को 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ‘गजब जीवन जिहि’ को 287-के लाइक्स और 19 हजार से ज्यादा कॉमेंट किये जा चुके हैं।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज खेसारी लाल यादव और अदाकारा माही श्रीवास्तव का धमाकेदार गाना ‘गजब जीवन जिहि’ को सोशल मीडिया में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। गाने को दर्शकों ने हाथोंहाथ उठा लिया है। यही तो जादू है खेसारी लाल यादव का जो दर्शकों के सर चढकर बोलता है। गाने में खेसारी ने राजस्थानी लुक कैरी किया है। जिसमें वे हैंडसम लग रहे हैं। वहीं माही घाघरा चोली में गजब की कयामत नजर आ रही हैं। गाने में खेसारी और माही की जोड़ी एक दम कमाल की लग रही है। गाने में फुल बैकग्राउंड डांसरों के साथ में माही और खेसारी एक दम जबर्दस्त तरीके से अपना परफॉर्मेंस दे रहे हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब लुभा रही है। गाना ऐसा है कि आप डांस किये बिना राह नहीं सकेंगे। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों का बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला था। अब तक संघर्ष 2 के ट्रेलर को 80 लाख से ज्यादा व्यूज व 2.4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।