spot_img

Begusarai : बरौनी के रास्ते गुवाहाटी से बेंगलूरू के बीच चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन

बेगूसराय : बरौनी के रास्ते यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर गुवाहाटी से एसएमभीटी बेंगलूरू के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन गुवाहाटी से 18 जून को परिचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 05698 गुवाहाटी-एसएमभीटी बेंगलूरू स्पेशल दिनांक 18 जून को गुवाहाटी से 23.10 बजे (रात 11.10 बजे) खुलकर अगले दिन 10.30 बजे कटिहार, 11.33 बजे नौगछिया, 12.28 बजे खगड़िया, 15.00 बजे बरौनी, 17.40 बजे पाटलिपुत्र, 18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर, 21.14 बजे डीडीयू रूकते हुए 21 जून को 15.30 बजे एसएमभीटी बेंगलुरू पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन कामाख्या, न्यू बोगांईगांव, कोकराझार, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, डीडीयू (मुगलसराय), प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर एवं विजयवाड़ा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए एसएमभीटी बेंगलूरू पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के एक, शयनयान श्रेणी के आठ कोच एवं साधारण श्रेणी के सात कोच होंगे।

Explore our articles