Home crime news Mumbai : व्यापारी से 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी

Mumbai : व्यापारी से 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी

0
494

मुंबई : तमिलनाडु राज्य में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 80 करोड़ का ठेका दिलाने के नाम पर एक व्यापारी डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मामले में पालघर की वालिव पुलिस दो लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भूपेश सोलंकी की वसई में एलईडी लैंप बनाने की फैक्ट्री है। तमिलनाडु में रहने वाले आरोपियों ने सोलंकी से कहा कि तमिलनाडु सरकार राज्य में स्ट्रीट लाइट लगाना चाहती है। और वह 80 करोड़ का ठेका उसे दिलवा देंगे। आरोपियों ने कहा कि इस काम के लिए कमीशन और कुछ अधिकारियों को पैसा देना होगा। इसके बाद दोनों ने सोलंकी को 57 करोड़ 20 लाख रुपये के फर्जी टेंडर दस्तावेज भेजे और सोलंकी से 1 करोड़ 21 लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन सोलंकी को कोई काम नहीं मिला। बाद में उन्हें पता चला कि जो वे टेंडर भेजे थे वह सब फर्जी है। जिसके बाद सोलंकी ने इसकी शिकायत वालिव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई । वालिव पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420, 468, 470, 437, 34 के तहत मामला दर्ज कर ठगों की तलाश में जुटी है।