spot_img

Mumbai : सातारा जिला कोर्ट में फायरिंग, एक पुलिस कर्मी घायल

मुंबई : सातारा जिले के वाई मजिस्ट्रेट कोर्ट में सोमवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने जज के सामने ही आरोपितों पर अंधांधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में वाई पुलिस स्टेशन ने 15 अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वाई पुलिस स्टेशन की टीम ने रंगदारी मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित अनिके त उर्फ बंटी नारायण जाधव, निखिल और अभिजीत शिवाजी मोरे को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था। इन आरोपितों के मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। उसी समय कोर्ट रूम में पहले से ही छिपे बदमाशों ने आरोपितों की दिशा में फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। कोर्ट में तैनात पुलिस कर्मियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। अन्य बदमाश फरार हो गए। इस मामले की गहन छानबीन वाई पुलिस स्टेशन की टीम सीसीटीवी के सहयोग से कर रही है।

Explore our articles