spot_img

Mumbai : पुणे में 46 लाख का मादक पदार्थ बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार

मुंबई : पुणे जिले में पुलिस ने एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने मुंडवा इलाके में छापा मारकर 46 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में एएनसी की टीम ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन एएनसी की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार एएनसी की टीम को मुंडवा इलाके में मादक पदार्थ सहित कुछ आरोपितों के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर मुंडवा इलाके में एएनसी की टीम ने छापा कर चार आरोपितों को कोकीन, मेफेड्रोन आदि मादक पदार्थ सहित पकड़ा और उनके पास से 46 लाख 59 हजार रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया है। आरोपितों की पहचान सागर कैलास भोसले (26 वर्ष, निवासी खराड़ी), अजीत सिंह इंद्रजीत सिंह भवनिया (उम्र 40 वर्ष, निवासी लोहगांव रोड), इमरीन गैरी ग्रीन (उम्र 37 वर्ष, निवासी लोहगांव रोड) और राधा सुतार के रूप में हुई है। आरोपितों से पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों ने भवनिया नामक ड्रग विक्रेता से ड्रग्स खरीदा था। एएनसी की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है ।

Explore our articles