spot_img

Mumbai: नवी मुंबई में युवती की हत्या मामले में कर्नाटक से दाऊद शेख गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) नवी मुंबई के उरण इलाके में 22 वर्षीय युवती की हत्या (Murder of woman) के मामले में फरार आरोपित और उसके एक सहयोगी को पुलिस ने कर्नाटक के गुलबर्गा से गिरफ्तार कर लिया है। नवी मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपित व उसके एक सहयोगी को लेकर मंगलवार को मुंबई पहुंचेगी। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस के अनुसार उरन पुलिस ने 27 जुलाई को सुनसान इलाके में एक युवती का क्षतविक्षत शव बरामद किया था। बाद में पता चला कि शव उरन में रहने वाली यशश्री नामक युवती का था। इसके बाद पुलिस को पता चला कि यशश्री के साथ वर्ष 2018 में दाऊद शेख ने दुष्कर्म किया था, जिससे उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में दाऊद शेख अपना मोबाइल बंद रखकर लापता हो गया था।

नवी मुंबई पुलिस ने दाऊद शेख की तलाश के लिए सात टीमों का गठन किया और तलाशी अभियान तेज कर दिया। पुलिस की टीमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में दाऊद शेख को तलाश कर रही थी, लेकिन दाऊद शेख ने अपना मोबाइल बंद रखा था, इसलिए उसका लोकेशन नहीं मिल रहा था, लेकिन पुलिस को सोमवार को गोपनीय जानकारी मिली कि दाऊद शेख कर्नाटक के गुलबर्गा में छिपा है, इसी आधार पर पुलिस ने गुलबर्गा से दाऊद शेख व एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles