spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र के स्कूलों में लागू होगा सीबीएसई पाठ्यक्रमशिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने विधान परिषद में दी जानकारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार राज्य के स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी कर रही है। स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने विधान परिषद में एक लिखित उत्तर में बताया कि संचालन समिति ने सीबीएसई पाठ्यक्रम के प्रारूप को मान्यता दे दी है और इस पर विचार-विमर्श जारी है।

अगले शैक्षणिक वर्ष से बदलाव की संभावना
भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने सरकार से सवाल किया था कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 1 अप्रैल से सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत नया सत्र शुरू करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। इसके जवाब में मंत्री भुसे ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने को लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।सरकार फिलहाल इस बदलाव के प्रभाव और उसकी व्यवहार्यता पर चर्चा कर रही है। यदि इस पर सहमति बनती है, तो राज्य के स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से सीबीएसई पाठ्यक्रम को लागू किया जा सकता है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles