Wednesday, December 6, 2023
HomelatestMumbai : लोअर परेल फ्लाईओवर का अवैध उद्घाटन करने पर शिवसेना नेता...

Mumbai : लोअर परेल फ्लाईओवर का अवैध उद्घाटन करने पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के विरुद्ध मामला दर्ज

मुंबई : लोअर परेल में फ्लाईओवर का अवैध तरीके से उद्घाटन करने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) समूह के नेता आदित्य ठाकरे के विरुद्ध शनिवार को नाम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस की टीम कर रही है।

जानकारी के अनुसार लोअर परेल में डिलाईल रोड में फ्लाईओवर की एक लेन का अभी भी काम चल रहा है। इस अपूर्ण काम का उद्धाटन बीती रात आदित्य ठाकरे और उनके समर्थकों ने किया था। इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार को मुंबई नगर निगम की टीम ने लोअर परेल में फ्लाईओवर पर बीती रात से चल रहे ट्रैफिक को रोक दिया। इसके बाद मुंबई नगर निगम की टीम ने दोपहर में आदित्य ठाकरे के विरुद्ध सरकारी काम में हस्तक्षेप करने का मामला दर्ज किया है।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि फ्लाईओवर का काम पूरा होने के बाद भी मुंबई नगर निगम फ्लाईओवर का उद्घाटन नहीं कर रहा था। इसी वजह से उन्होंने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था। उनके इस काम से अगर उनके दादा स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे जिंदा होते तो उन्हें बहुत खुशी होते। उन पर मामला दर्ज हुआ तो यह जनहित के काम की वजह से हुआ है। वे इसका सामना करेंगे।

इससे जुडी खबरें

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर