spot_img

Mumbai : वडाला में 4 वर्षीय बच्चे को कुचलने वाला कार चालक गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास चार वर्षीय बच्चे को कुचल कर फरार हुए कारचालक भूषण संदीप गोले (Bhushan Sandeep Gole) (19) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन वडाला पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार वडाला में अंबेडकर कॉलेज के पास चार वर्षीय बच्चा आयुष लक्ष्मण किनवाडे शनिवार शाम को खेल रहा था। उसी समय तेज रफ्तार कार चलाते हुए भूषण ने बच्चे को कुचल दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही वडाला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को केईएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वडाला पुलिस स्टेशन की टीम ने इस मामले को दर्ज करके सीसीटीवी के सहयोग से आरोपित की तलाश शुरू की। आज सुबह पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आयुष किनवाड़े के मां-बाप अंबेडकर कालेज के पास झोपड़े में रहते हैं और मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles