Skip to content
  • Saturday, March 25, 2023
India Ground Report

India Ground Report

  • टॉप न्यूज़
  • वेब स्टोरी
  • महामुंबई
  • देश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • नॉलेज
  • दुनिया
  • धर्म
  • लाइफस्‍टाइल
  • ई- पेपर
  • Home
  • latest
  • Mumbai : देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को रिश्वत की पेशकश: अदालत ने आरोपी डिजाइनर को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा
crime news Featured latest Lifestyle maharashtra mumbai National POLITALKS

Mumbai : देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को रिश्वत की पेशकश: अदालत ने आरोपी डिजाइनर को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

March 17, 2023
India Ground Report

मुंबई : महाराष्ट्र की एक अदालत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता को रिश्वत की पेशकश करने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार डिजाइनर अनिष्का जयसिंघानी को शुक्रवार को 21 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

आरोप है कि अनिष्का ने एक आपराधिक मामले में दखल देने के लिए अमृता को घूस देने की कोशिश की।

डिजाइनर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था जबकि मामले में आरोपी उसके पिता फरार है। अमृता फडणवीस की शिकायत पर मालाबार हिल थाने ने 20 फरवरी को मामला दर्ज किया था।

आरोपी को सत्र न्यायाधीश डीडी अलमाले के समक्ष पेश किया गया था।

पुलिस की ओर से पेश हुए मुख्य लोक अभियोजक जयसिंह देसाई ने अनिष्का की सात दिन की हिरासत की मांग करते हुए कहा था कि यह सामान्य मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी को पर्याप्त हिरासत में नहीं भेजा जाएगा तो मामले की जांच करना मुश्किल होगी ।

इसके बाद अदालत ने अनिष्का को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

प्राथमिकी के मुताबिक, अनिष्का पिछले 16 महीने से अमृता से संपर्क में थी और उनके घर भी जा चुकी थीं।

पुलिस को दिए अपने बयान में अमृता ने कहा कि वह अनिष्का से पहली बार नवंबर 2021 में मिली थीं।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, अनिष्का ने दावा किया कि वह कपड़ों, ज़ेवरात और जूते-चप्पलों की डिजाइनर हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की पत्नी से आग्रह किया था कि वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में उसके द्वारा डिजाइन की गई इन चीज़ों को पहना करें ताकि उसे अपने उत्पादों का प्रचार करने में मदद मिल सके।

प्राथमिकी के मुताबिक, अमृता का विश्वास हासिल करने के बाद, अनिष्का ने कुछ सटोरियों के बारे में जानकारी दी और दावा किया कि इससे वे पैसे कमा सकते हैं।

प्राथमिकी के अनुसार, इसके बाद उसने अपने पिता को एक पुलिस मामले में बचाने के लिए अमृता को सीधे तौर पर एक करोड़ रुपये की पेशकश की।

अधिकारी ने कहा कि अमृता ने पुलिस को बताया कि वह अनिष्का के व्यवहार से परेशान थीं और उन्होंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

इसके बाद महिला ने कथित तौर पर अमृता को एक अज्ञात नंबर से वीडियो क्लिप, वॉयस संदेश और कई लिखित संदेश भेजे।

अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि अनिष्का और उसके पिता ने अप्रत्यक्ष रूप से अमृता को धमकी दी और उनके खिलाफ साजिश रची। शहर की पुलिस ने अनिष्का और उसके पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (साज़िश) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Tags: 【ekbet15.com】&【login to get free cash 1000 inr】, 1cric account, 2022 icc men's t20 world cup, best sports mobile app, chennai super kings, current affairs, ground india report, ground report, ground report india, how to, how to earn money online, how to make money online, how to register, how to win a game, igr, india ground report, indiagroudreport, indiaground, indiagroundreport, mumbai indian, mumbai news, news paper analysis, sports betting website, sportsbetting, sunrisers hyderabad, t20 world cup【ekbet15.com】&【login to get free cash 1000 inr】, ways to make money online, worcestershire, इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट

Post navigation

Doda/Jammu : खुदाई मशीन नदी में गिरी, चालक के डूब जाने की आशंका
New Delhi : मनीष सिसोदिया का बंगला आतिशी को आवंटित किया गया
March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Feb    
  • New Delhi : संसद में खड़े होने का अधिकार नहीं मांग सकते नागरिक : न्यायालय
  • New Delhi : प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली में एम्बिएंस टॉवर को जब्त किया
  • Pathanamthitta : कथकली के लिए पहचाने जाने वाले केरल के गांव का नाम बदलकर ‘अयिरूर कथकली ग्रामम’
  • New Delhi : राष्ट्रपति मुर्मू ‘हाथी परियोजना’ के 30 वर्ष पूरा होने पर काजीरंगा में महोत्सव की शुरुआत करेंगी
  • New Delhi : ‘उबर’ चालक के साथ हुई बहस के बाद गाड़ी से उतरने के दौरान युवती घायल

You may Missed

Beauty Featured latest POLITALKS

Rampur : जो लोग देश में नाकाम हो गये वे विदेश से खेल कर रहे हैं : नकवी

March 4, 2023
India Ground Report
Beauty latest lucknow

Lucknow: किसानों की उपज के उचित मूल्य और बाजार के लिए लखनऊ में ‘एग्रो मॉल’ स्थापित होगा: योगी आदित्यनाथ

December 29, 2022
India Ground Report
Beauty latest

acne and dry skin : मुंहासों और रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए फेसवॉश करते समय अपनाएं ये टिप्स!

May 11, 2022
India Ground Report
Beauty

अपने ब्यूटी किट को रखें बैक्टीरिया-फ्री, ये टिप्स आएंगे काम

September 4, 2021
India Ground Report
Copyright © 2023 India Ground Report
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress