spot_img
Home Election Update Mumbai : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में १७ सीटों में १६ पर...

Mumbai : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में १७ सीटों में १६ पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

0
20
Mumbai: BJP Alliance Secures 16 Out of 17 Seats in Maharashtra Legislative Council Elections

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र विधान परिषद (Maharashtra Legislative Council) की १७ सीटों पर सोमवार सुबह से हो रही मतगणना में १६ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) (Bharatiya Janata Party) गठबंधन यानी महायुति ने कब्जा कर लिया है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है और वह उम्मीदवार भी भाजपा गठबंधन के सहयोगी दल शिवसेना शिंदे समूह में शामिल होने की घोषणा की है। इस तरह विधान परिषद चुनाव में विपक्षी दलों को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

महाराष्ट्र विधान परिषद की १७ सीटों में छह सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका था। ११ सीटों के लिए १८ जून को मतदान हुआ था और इन सीटों पर आज सुबह से मतगणना हो रही थी। इस तरह कुल १७ सीटों में भाजपा के ११ उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं जबकि ३ सीटें शिवसेना शिंदे समूह को और २ सीटें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) को मिली है। जबकि नासिक की सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा किया है।

नागपुर में भाजपा के उम्मीदवार डॉ. राजीव पोतदार (BJP candidate Dr. Rajiv Potdar) ने कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे को पराजित कर जीत हासिल की है। धाराशिव-बीड़-लातुर सीट पर भाजपा के बसवराज पाटिल ७२१ मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं। पाटिल के प्रतिद्वंदी महेश देशमुख को मात्र १२४ वोट मिल सके हैं। इसी तरह सांगली-सातारा सीट पर भाजपा के धैर्यशील कदम चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। कदम ने महाविकास आघाड़ी के अभय सिंह जगताप को पराजित किया है। जलगांव में भाजपा के नंदकिशोर महाजन ने मविआ के शरद तायड़े को पराजित कर जीत हासिल की है। छत्रपति संभाजीनगर -जालना सीट पर भाजपा के सुहास त्र्यंबकराव सिरसाट ने मविआ के गणेश लोखंडे को पराजित कर जीत हासिल की है। सोलापुर सीट पर भाजपा के राजेंद्र राउत ने मविआ के वसंतराव देशमुख को पराजित कर जीत हासिल की है।

नांदेड़ सीट पर भाजपा के अमरनाथ राजुरकर ने मविआ के उम्मीदवार को हरा कर जीत हासिल की है। राजुरकर लगातार तीसरी बार इस सीट से चुने गए हैं। भंडारा-गोंदिया सीट पर भाजपा के अविनाश ब्राह्मणकर ने कांग्रेस के नरेश ईश्वरकर को पराजित कर जीत हासिल की है। परभणि-हिंगोली सीट पर शिवसेना शिंदे समूह के सईद खान ने मविआ के विवेक नवंदर को पराजित की जीत हासिल की है। नासिक सीट पर भाजपा गठबंधन को करारा झटका लगा है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार गाेकुल गीते ने भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार को पराजित कर जीत हासिल किया है। हालांकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गीते को मुंबई बुलाया है और गीते को अपनी पार्टी में शामिल करने वाले हैं। गीते भी मुंबई पहुंच चुके हैं और जल्द उन्हें शिंदे समूह में शामिल किया जाएगा। अमरावती सीट पर भाजपा के प्रवीण पोटे ने वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवार नीलेश विश्वकर्मा को हराकर भारी जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख को सिर्फ ०० वोट हासिल हुए हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद में छह उम्मीदवारों के समक्ष विपक्ष ने नामांकन नहीं किया था। इससे इन छह उम्मीदवारों की जीत मतदान वापसी के दिन ही तय हो गई थी। लेकिन आज इन सभी छह उम्मीदवारों को विजई घोषित किया गया है। इनमें पुणे से राकांपा अजीत पवार गुट के विक्रम काकड़े, अहिल्या नगर से के प्राजक्त तनपुरे, ठाणे सीट से शिंदे समूह के रविंद्र फाटक , कोंकण सीट से राकांपा एपी के अनिकेत तटकरे, यवतमाल सीट से भाजपा के दुष्यंत चतुर्वेदी और वर्धा-गढ़चिरौली-चंद्रपुर सीट से भाजपा के अरुण लखानी निर्विरोध विजई घोषित किए गए हैं।