spot_img
Home latest Mumbai : रेस ट्रैक के ‘अल्फा’ गुरिंदरवीर सिंह से रूबरू हुईं आलिया

Mumbai : रेस ट्रैक के ‘अल्फा’ गुरिंदरवीर सिंह से रूबरू हुईं आलिया

0
21
Mumbai: Alia Meets ‘Alpha’ of the Race Track, Gurindervir Singh

मुंबई : (Mumbai) यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ (‘Alpha’) को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। इसी बीच फिल्म की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट (film’s lead actress, Alia Bhatt)ने भारत के नए ट्रैक सुपरस्टार गुरिंदरवीर सिंह (India’s new track superstar, Gurindervir Singh) के साथ एक विशेष बातचीत की। हाल ही में 10.09 सेकंड का समय दर्ज कर इतिहास रचने वाले गुरिंदरवीर भारत के सबसे तेज धावक बन गए हैं। इस खास बातचीत में गुरिंदरवीर ने अपने माता-पिता के अटूट समर्थन, खेल के प्रति समर्पण और करियर के संघर्षपूर्ण दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पिता के अधूरे खेल सपनों ने ही उन्हें एथलेटिक्स में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आलिया भट्ट ने उनसे पूछा कि भारत का सबसे तेज धावक बनने का सपना कब शुरू हुआ। इस पर गुरिंदरवीर ने कहा कि बचपन में वह अपने पिता की ट्रॉफियां और पदक साफ किया करते थे। पिता की खेल उपलब्धियों और दुनिया के महान धावक उसेन बोल्ट के रिकॉर्ड ने उन्हें एथलेटिक्स की ओर आकर्षित किया।
अपने पिता को याद करते हुए गुरिंदरवीर ने कहा कि चोट के कारण उनका खेल करियर अधूरा रह गया था। वह अक्सर कहते थे कि अगर खेल जारी रखा होता तो शायद आज तस्वीर कुछ और होती। यही सपना बाद में उनका सपना बन गया। रिकॉर्ड रेस पूरी करने के बाद सबसे पहला फोन उन्होंने अपने पिता को ही किया। गुरिंदरवीर ने बताया कि उनके पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया। नौकरी से लौटने के बाद भी उनके लिए खाना बनाते थे और उनके पहले स्पाइक्स भी विदेश से लाकर दिए थे। उन्होंने कहा कि उनके सबसे पसंदीदा शेफ उनके पिता ही हैं। करियर के कठिन दौर को याद करते हुए गुरिंदरवीर ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें लगा कि शायद वह खेल जारी नहीं रख पाएंगे। उस समय उनकी मां ने पूरे परिवार को हिम्मत दी और विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी।

साल 2025 में आए बदलाव पर गुरिंदरवीर ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) से जुड़ने के बाद उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, संतुलित आहार, विश्वस्तरीय सुविधाएं और सकारात्मक माहौल मिला, जिसने उनके प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बातचीत के दौरान आलिया भट्ट गुरिंदरवीर के लिए उनकी पसंदीदा मिठाई मोतीचूर के लड्डू भी लेकर आईं। मिठाई देखकर गुरिंदरवीर ने मुस्कुराते हुए कहा, “आज तो मैं पूरे खाऊंगा।”