spot_img

Mumbai : यौन शोषण के आरोपों पर असित मोदी की पहली प्रतिक्रिया

मुंबई : (Mumbai) टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। इस सीरियल के कई कलाकार सीरियल के निर्माता असित मोदी पर गंभीर आरोप लगे हैं। इसी दौरान सीरियल की एक एक्ट्रेस ने असित मोदी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का भी आरोप लगाया है। इस मामले में निर्माता असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। अब इस मुद्दे पर असित मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

असित मोदी ने अपने एक इंटरव्यू में सभी आरोपों का खंडन किया है। असित मोदी ने कहा कि मैं अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार करता हूं और मैंने अपना मामला पुलिस के सामने पेश किया है। मुझे नहीं पता कि एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं। जैसा कि मामले की जांच चल रही है, मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

शो में ‘मिसेज सोढ़ी’ का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने केस फाइल किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, पवई पुलिस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीरियल अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जेनिफर मिस्त्री ने असित पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना दुख जाहिर किया।

West Bengal Elections : अब तक के रुझानों में भाजपा का पलड़ा भारी

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly elections) 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाते...

Explore our articles