
मुंबई : वेस्टर्न रेलवे के अपर महाप्रबंधक प्रकाश बुटानी ने चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे के मुख्यालय में 73वें संविधान दिवस समारोह में प्रस्तावना का संचालन किया। 26 नवंबर, 2022 को हमारे देश का 73वां संविधान दिवस वेस्टर्न रेलवे में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन उस शुभ अवसर की याद दिलाता है,जब 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाया गया था।वेस्टर्न रेलवे के अपर महाप्रबंधक प्रकाश बुटानी ने चर्चगेट स्थित वेस्टर्न रेलवे के मुख्यालय में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रस्तावना दिलाई।
रेलवे स्कूलों में संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वेस्टर्न रेलवे के सभी मंडलों, स्टेशनों, प्रशिक्षण संस्थानों और रेलवे स्कूलों में संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं और छात्रों द्वारा प्रस्तावना का वाचन भी किया गया। इस अवसर पर वलसाड के रेलवे स्कूल में “मौलिक अधिकार” विषय पर एक समूह चर्चा का आयोजन किया गया। डब्ल्यूआर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, कू और इंस्टाग्राम पर मौलिक कर्तव्यों और प्रत्येक नागरिक के लिए उनके महत्व पर जानकारीपूर्ण वेबकार्ड को हाइलाइट किया गया था।


