spot_img

Mumbai : मुंबई और पुणे में हिट एंड रन हादसों में 5 घायल, दोनों ड्राइवर फरार

मुंबई : (Mumbai) मुंबई और पुणे में सोमवार को सुबह दो अलग-अलग हिट एंड रन हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत मुंबई में चिंताजनक बनी हुई है। इन दोनों हादसों के बाद कार ड्राइवर फरार हो गए हैं। स्थानीय पुलिस फरार ड्राइवरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

सोमवार को तड़के मुलुंड में एक तेज रफ्तार ऑडी कार चालक ने दो रिक्शा को टक्कर मार कर दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में दोनों रिक्शा चालक सहित 4 लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। मुलुंड पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने ऑडी कार को बरामद कर लिया है।

इसी तरह पुणे जिले के पिंपरी गांव में तड़के एक वृद्ध महिला को कुचलकर कार चालक फरार हो गया है। कुछ देर बाद राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिससे पिंपरी पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में पहुंचाया।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles