spot_img

Mumbai : 3 पत्रकार अधिकारी को ब्लेकमेल कर अनशन पर बैठेधमकाया भी,आखिर 2 लाख रुपये लेते गिरफ्तार

मुंबई : ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में एक सनसनी और नाट्यकीय घटनाक्रम में बदलापुर के अम्बरनाथ और नासिक के तीन पत्रकारों ने ठाणे के व्यवसाय रोजगार( सयुंक्त उपरजिस्टर कक्षा 2 कलवा निवासी जयंत दामोदर जोपाल के विरुद्ध समाचार पत्र में भ्रष्टाचार में लिप्त होने की खबरे छापने उन्हें धमकी देकर निलंबित करने के लिए संबंधित उच्च कार्यालय शिकायत दर्ज करने की चेतावनी भी दी थी | इसके बाद जब मामला यहाँ नहीं रुका तब तीनो पत्रकार 2 लाख रुपये की फिरौती की मांग करते हुए मुंबई के आज़ाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे | ठाणे पुलिस के जबरन वसूली निरोधक दस्ते ने 3 नवम्बर को आरटीआई अधिनियम के तहत प्राप्त जानकारी का दुरपयोग कर सरकारी अधिकारियों से दो लाख की रंगदारी मामले में तीनों पत्रकारों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है |

ठाणे पुलिस आयुक्त के पुलिस उपयुक्त शिवराज पाटील ने इस मामले में प्रकाश डालते हुए आज ठाणे में बताया कि 2 नवम्बर 2023 को शिकायतकर्ता जयंत दामोदर जोपाले ने ने ठाणे के एंटी एक्स्टॉर्शन स्ववाईड क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी कि तीन पत्रकार जिनमें सुभाष पाटील सूचना अधिकार कार्यकर्त्ता नासिक निवासी ,शमशाद पठान संपादक साप्ताहिक लोक राजनीति और संतोष हिरे रिपोर्टर साप्ताहिक नवस्फूर्ति , उनके खिलाफ संबंधित उच्च कार्यालय में जयंत की शिकायत कर निलंबन की कार्यवाही कराने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांग रहे थे |

इसके बाद 3 नवंबर को ठाणे पुलिस की जबरन वसूली विरोधी दस्ते के पुलिस निरीक्षक शेखर बागड़े ,सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकृष्ण गोरे और उनकी टीम ने कलवा के सरोवर होटल के निकट पत्रकार शमशाद सज्जाद पठान नासिक निवासी को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की जबरन वसूली राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है | इसके बाद पुलिस ने अंबरनाथ निवासी संतोष भिकान हिरे पत्रकार साप्ताहिक नवस्फूर्ति तथा सुभाष पाटिल सूचना अधिकार कार्यकर्त्ता नासिक निवासी को भी गिरफ्तार कर आगामी 7 नवम्बर तक पुलिस हिरासत में भेजा है |पुलिस उपायुक्त पाटिल ने आगे बताया कि जाँच पाया गया कि आरोपी पत्रकारों ने मुंबई ,ठाणे, नवीमुंबई और नासिक में माध्यमिक रजिस्टर कार्यालयों के कर्मचारियों को वरिष्ठों से शिकायत कर कार्रवाई करने की धमकी देते थे | इसके बाद वे संबंधित समाचार पत्रों में उनके विरुद्ध समाचार छापते थे ,और फिर आज़ाद मैदान मुंबई में बैठकर अनशन कर फिरौती की राशि मंगाते थे | ठाणे पुलिस उपायुक्त पाटील ने ठाणे बदलपुर ,भिवंडी ,कल्याण और उल्हासनगर के नागरिकों से अपील की है ,कि वे ऐसे ब्लेकमैल कर फिरौती माँगने वालों से सावधान रहे और तुरंत पुलिस को सूचना दें |

Explore our articles