spot_img

Mumbai : पुणे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 25 छात्र फूड प्वाइजनिंग से बीमार, 5 की हालत गंभीर

मुंबई : पुणे जिले के कडुस इलाके में स्थित दक्षिणा फाउंडेशन नामक संस्थान में शुक्रवार रात को 25 छात्र फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। इन सभी को रात में ही पुणे ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कडुस में दक्षिणा फाउंडेशन में जेईई और आईआईटी जैसी विभिन्न प्रतियोगी प्री-परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के छात्र आए हैं। शुक्रवार रात के भोजन का मेन्यू आलू सब्जी चपाती और दाल चावल था। भोजन बनने के बाद रात को 550 विद्यार्थियों ने यहां भोजन किया था। इसके बाद देर रात इनमें से 25 छात्र उल्टी-दस्त से पीडि़त हो गए। इन सभी छात्रों को तुरंत ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच की हालत चिंताजनक है, जिन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही राजगुरुनगर पुलिस स्टेशन की टीम ने शनिवार को दक्षिणा फाउंडेशन में जाकर रात के भोजन का सैंपल लिया है और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles