spot_img

Mumbai : शिवसेना शिंदे गुट की दशहरा रैली से लौट रहे 25 लोग सड़क हादसों में घायल

मुंबई: (Mumbai) शिवसेना शिंदे गुट की दशहरा रैली से लौट रहे 25 लोग बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हो गए। ठाणे जिले के शाहपुर में मुंबई-नासिक हाईवे पर यह दुर्घटनाएं हुईं। सभी घायलों को शाहपुर उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में आयोजित दशहरा सम्मेलन से लौट रही दो बसें मंगलवार को देर रात शाहपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इनमें से एक बस मुंबई-नासिक हाईवे पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, जबकि दूसरी बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई थी। इन दोनों घटनाओं में 25 लोग घायल हुए हैं।

इसी तरह शिंदे समूह के दशहरा सम्मेलन के लिए जा रही कार सांगली जिले में शिरधोन गांव के पास दूध के टैंकर से टकरा गई। इस घटना में विवेक सुरेश तेली (42 वर्ष) की मौत हो गई।

Explore our articles