spot_img
HomeFOODSMoradabad : हमारे खान पान का असर हमारे हार्माेन पर पड़ता है...

Moradabad : हमारे खान पान का असर हमारे हार्माेन पर पड़ता है : डॉ बबीता गुप्ता

मुरादाबाद : ऑल इंडिया वुमेन कॉन्फ्रेंस मुरादाबाद ने गुरुवार को एक दिवसीय़ कार्यशाला का आयोजन दयानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दयानंद डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा रानी रहीं।

कार्यशाला में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रांत उपाध्यक्ष डॉ बबीता गुप्ता के द्वारा मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी गई, उन्होंने कहा कि हमारे खान पान का असर हमारे हार्माेन पर पड़ता है जिससे पी सी औ डि की बीमारी पनप रही है , महिलाओं को सरवाइकल कैंसर से कैसे बचाया जाए इस पर उन्होंने जानकारी दी, मोनो पोज के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस की संस्थापक रीता सिंह ने बताया कि उनकी संस्था महिलाओं के अधिकारों एवं बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करती हैं। संस्था के द्वारा वृद्ध महिलाओं के लिए डे केयर का सेंटर चलाया जाता है तथा गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क ट्यूशन दिया जाता है

अन्य वक्ता के रूप में विभा अरोरा ने सभी छात्राओं को आंतरिक खुशी के बारे मे जानकारी दी और कहा कि हमें योग एवं प्राणायाम के द्वारा अपने मन पर संयम रखना चाहिए।सकारात्मक सोच के साथ हम जीवन में बिना उलझन के आगे बढ़ सकते हैं।

इस कार्यशाला में संस्था के सदस्यों में महिमा मिश्रा, श्वेता भारद्वाज, सुधा त्रिपाठी, मनोरमा, पूनम मौजूद रहीं। संचालन गरिमा सिंह ने किया।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर