spot_img

Mirzapur: परमहंस आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में श्रद्धालु की मौत

मीरजापुर:(Mirzapur) चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर दर्शन करने आए श्रद्धालु की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

चंदौली जनपद के ककरही कला ताराजीवनपुर निवासी राजेश चौहान (38) रविवार को मोटर साइकिल से परमहंस आश्रम में दर्शन पूजन करने आया था। मंगलवार देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन नंबर बंद आ रहा था।

बुधवार की सुबह चौकी प्रभारी सक्तेशगढ़ ने फोन कर परिजनों के साथ चुनार थाने पर बुलाया। जब वे लोग वहां पहुंचे तो मोर्चरी में रखे बेटी की लाश को देखकर रोने लगे। पुलिस ने उन्हें बताया कि देर रात को फोन आया कि परमहंस आश्रम में राजेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इधर बेटे की मौत के बाद पीड़ित पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Explore our articles