spot_img

Mathura : वृंदावन में बंदरों के झगड़े के दौरान गिरा मकान का छज्जा, पांच श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्ग दुसायत मोहल्ले में मंगलवार की शाम को एक मकान का छज्जा अचानक गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो जाने की खबर है। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का रेस्क्यू जारी है।

मंगलवार शाम को बांके बिहारी मंदिर के पास विष्णु बाग वालों के मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। मकान का छज्जा जर्जर था। इस जर्जर छज्जे पर बंदरों में झगड़ा हो रहा था। मलबे में 8 से 10 श्रद्धालु दब गए, जिसमें से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बाकी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Explore our articles