spot_img

Madhya Pradesh Elections: भाजपा के शीर्ष नेता आज विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल:(Madhya Pradesh Elections) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता आज (शुक्रवार को) प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव मंडला जिले की निवास, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पन्ना, छतरपुर व सतना, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना व छतरपुर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी व ग्वालियर, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक धार व रतलाम के जावरा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल छिंदवाडा व सिवनी जिले की विधानसभा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन ग्रामीण, राजगढ़ और वरिष्ठ नेता जयभानसिंह पवैया शिवपुरी जिले की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव दोपहर 2.00 बजे मंडला जिले की निवास विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के नामांकन, रोड शो और सभा में सम्मिलित होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 11.05 बजे पन्ना विधानसभा के पन्ना में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12. 40 बजे सतना जिले के चित्रकूट में डीआरई हैलीपेड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी कर प्रधानमंत्री के साथ स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5.00 बजे छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना में प्रातः 11.10 बजे पार्टी प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह के नामांकन और रोड़ शो में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.40 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी करेंगे। शर्मा दोपहर 1. 45 बजे छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा के लवकुश नगर में पार्टी प्रत्याशी दिलीप अहिरवार के नामांकन में शामिल होकर दोपहर 3 बजे चंदला में विधानसभा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। शर्मा शाम 4. 45 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर चित्रकूट कार्यक्रम में भाग लेकर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को विदाई देंगे। शर्मा शाम 5.35 बजे राजनगर विधानसभा प्रत्याशी अरविन्द पटेरिया के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रात 11 बजे शिवपुरी के बैराड़, दोपहर 1.45 बजे पौहरी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया शाम 5 :15 बजे ग्वालियर में गाँधी रोड़ स्थित बालाजी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक प्रातः 11 बजे धार पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी नीना वर्मा के नामांकन, रोड शो एवं सभा में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 1.20 बजे रतलाम जिले के जावरा पहुंचकर विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र पांडे के नामांकन, रोड शो में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल छिंदवाडा जिले की जुन्नारदेव विधानसभा के दमुआ में दोपहर 10.30 बजे कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे चौरई विधानसभा के चाँद में कार्यकर्ता सम्मलेन में भाग लेंगे। दोपहर 1. 30 बजे सिवनी विधानसभा के सिवनी और दोपहर 3. 30 बजे लखनादौन विधानसभा के धनककड़ी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दोपहर 12.30 बजे उज्जैन ग्रामीण की घट्टिया विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी सतीश मालवीय का नामांकन दाखिल कराएंगे एवं रोड शो और सभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 1.40 बजे राजगढ़ जिले के सारंगपुर में पार्टी प्रत्याशी गौतम टैटवाल का नामांकन दाखिल कराएंगे एवं रोड शो और सभा को संबोधित करेंगे और दोपहर 2.50 बजे उज्जैन ग्रामीण के तराना में विधानसभा पार्टी प्रत्याशी ताराचंद गोयल के नामांकन रोड शो और सभा में सम्मिलित होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयभानसिंह पवैया शिवपुरी जिले के करैरा में विधानसभा प्रत्याशी रमेश खटीक के नामांकन, रोड शो और सभा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.15 बजे करैरा के ताज पैलेस में कार्यकर्त्ता को संबोधित करेंगे।

Explore our articles