spot_img

Lucknow : भाजपा को इण्डिया नाम से नफरत क्यों: कुंवर निषाद

लखनऊ: (Lucknow) कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इण्डिया नाम से नफरत क्यों है। उन्होंने कहा कि भारत हमारी जान है, हमारी शान है लेकिन इण्डिया नाम से आज कमलधारी गैंग को नफरत हो गयी है। अनेक योजनाओं का नाम इन्हीं लोगों ने इण्डिया रखा और इण्डिया नाम से स्लोगन भी यही लोग बोलते हैं।

कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि इण्डिया हम सब में है और हम सब इण्डियन हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मेक इन इण्डिया, डिजिटल इण्डिया, स्टार्टअप इण्डिया, स्किल इण्डिया, शाईनिंग इण्डिया, खेलो इण्डिया, जीतेगा इण्डिया, पढ़ेगा इण्डिया, बढ़ेगा इण्डिया यह सब बोलने वाले भाजपा के ही लोग हैं।

उन्होंने कहा कि इण्डियन रेलवे, इण्डियन आर्मी, इण्डियन नेवी, इण्डियन आयल, टीम इण्डिया, रिजर्व बैंक आफ इण्डिया, कोल इण्डिया, गवर्नमेन्ट आफ इण्डिया, प्राइम मिनिस्टर आफ इण्डिया, करेंसी नोट आफ इण्डिया, पासपोर्ट में इण्डिया, आधार कार्ड में इण्डिया और पैन कार्ड में इण्डिया इत्यादि अनेक संस्थाओं के नाम में इण्डिया जुड़ा है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles