spot_img
Homecrime newsLucknow: विकसित सरोजनीनगर का संकल्प हो रहा है साकार : राजेश्वर सिंह

Lucknow: विकसित सरोजनीनगर का संकल्प हो रहा है साकार : राजेश्वर सिंह

लखनऊ: (Lucknow) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) ने डबल इंजन सरकार द्वारा विकास कार्यों को गिनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से विकास कार्यों को लेकर पोस्ट किया है।

विधायक राजेश्वर सिंह ने लिखा कि विकसित सरोजनीनगर का संकल्प साकार हो रहा है। सशक्त भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की उत्तरोत्तर प्रगति व समृद्धि के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास हेतु सतत प्रयास, जन कल्याण के प्रति समर्पण और विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ते सरोजनीनगर में नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।

सरोजनीनगर के 1500 एकड़ में विश्वस्तरीय एरो सिटी, 15,000 करोड़ के निवेश से प्रदेश के प्रथम अशोक लेलैंड बस संयंत्र, 66.40 करोड़ की लागत से उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन, देश के पहले नौसेना शौर्य संग्रहालय की स्थापना तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर सिलिकॉन कन्ट्रोल्ड रेक्टिफायर (एससीआर) के गठन से प्रदेश के साथ-साथ देश के ग्रोथ इंजन को और भी गति मिलेगी। इन ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री योगी का आभार और सरोजनीनगर परिवार (जनता) को बधाई।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर