spot_img

Lucknow : सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने दिया त्यागपत्र

लखनऊ: (Lucknow) विपक्षी दलों के गठबंधन में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों को लेकर आई दरार के बाद शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने त्यागपत्र दिए जाने का कारण खीरी में पार्टी में चल रही आंतरिक परिस्थितियों को बताया है।

सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य व राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पार्टी की अपना त्यागपत्र भेजा है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि खीरी में पार्टी की आंतरिक परिस्थितियों के कारण मैं कार्य करने में असमर्थ हूं। इसके चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। उनके त्यागपत्र से अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है।

राजनीतिक दलों में उनके सपा से त्यागपत्र दिए जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी का हाथ थामने की बातें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही रवि प्रकाश वर्मा कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी के साथ देखें जा सकते हैं।

Explore our articles