spot_img

Lucknow : राज्यसभा के चुनाव की घोषणा, 27 फरवरी को मतदान, उप्र में सर्वाधिक 10 सांसद बनेंगे

लखनऊ : (Lucknow) भारत निर्वाचन आयोग ने 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। इनमें सर्वाधिक दस सीटें उत्तर प्रदेश की हैं।चुनाव आयोग के अनुसार 15 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती 27 फरवरी को ही शाम पांच बजे से होगी। इन 56 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना है।

उप्र से इन दस सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म

भाजपा के अनिल अग्रवाल, अशोक बाजपेयी, अनिल जैन, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, विजय पाल सिंह तोमर, सुधांशु त्रिवेदी तथा हरनाथ सिंह यादव और समाजवादी पार्टी से जया बच्चन के कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहे हैं।

इन 15 राज्यों में होंगे चुनाव

आंध्र प्रदेश में तीन सीटों पर, बिहार में छह, छत्तीसगढ़ में एक, गुजरात में चार, हरियाणा में एक, हिमाचल प्रदेश में एक, कर्नाटक में चार, मध्य प्रदेश में पांच, महाराष्ट्र में छह, तेलंगाना में तीन, उत्तर प्रदेश में 10, उत्तराखंड में एक, पश्चिम बंगाल में पांच, ओडिशा में तीन और राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव होंगे।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles