spot_img

Lucknow: लखनऊ में राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर भारत पर सेमिनार का किया शुभारम्भ

लखनऊ: (Lucknow) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सूर्य क्लब सभागार कैंट में आत्मनिर्भर भारत पर आयोजित सेमिनार का दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में सेना से जुड़े अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस सेमिनार में रक्षा अनुसंधान के विषयों पर चर्चा की गयी।

रक्षामंत्री सिंह शुक्रवार से अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आत्मनिर्भर भारत पर सेमिनार में शामिल होने के बाद राजनाथ सिंह पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। आवास पर वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि राजनाथ सिंह 18 जून, रविवार को 11.30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में ध्येय फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04 बजे आईआईएम फ्लाईओवर, मुंशी पुलिया फ्लाईओवर, खुर्रम नगर स्थित मुंशी पुलिया फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति देखेंगे। शाम 05 बजे गोमती नगर रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद सीधे एयरपोर्ट जाएंगे और शाम 05:30 पर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Explore our articles