spot_img

Lucknow: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अस्पताल के बिल पर उठाए सवाल

लखनऊ:(Lucknow) उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी (Jitna Devi, mother ) गुरुवार की रात राजधानी के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर यहां भर्ती कराया गया था। अपनी मां को खोने के बाद चार दिन में चार लाख का बिल अस्पताल द्वारा बनाए जाने पर मंत्री राजभर ने सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि मां की 22 दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने थी और उनका उपचार चल रहा था। चार दिन पूर्व उन्हें दोनों बेटे अरविन्द राजभर व अरुण राजभर से कहा कि लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दो। उन्होंने यहां पर मेदांता अस्पताल में चार दिन पूर्व उन्हें भर्ती कराया। जहां उनकी मौत के बाद मात्र चार दिनों में चार लाख का लम्बा-चौड़ा बिल थामा दिया गया।

मंत्री राजभर ने अस्पताल प्रबंधन के बिल पर सवाल खड़ा करते हुए उपचार में भी बिना आरोप लगाए ही कहा कि मां यहां बोलते हुए आई थी। अस्पताल में चार दिन में चार लाख का बिल बना दिया लेकिन मां को होश तक नहीं आया। अस्पताल में जांच के नाम पर मोटी फाइल बना डाला है।

मंत्री द्वारा मां की मौत के बाद बिल को लेकर उठाए गए सवाल के बाद एक बार फिर से मेदांता अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। अस्पताल में पहले भी बिल को लेकर मरीजों के परिजन सवाल उठा चुके हैं। वहीं कई बार तो नोकझोंक तक की नौबत तक पहुंच चुकी हैं।

Ranchi : लापता बच्ची मामला : हाई कोर्ट ने गुमला पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, सीबीआई जांच के दिए संकेत

रांची : (Ranchi) गुमला से वर्ष 2018 (Gumla in 2018) में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High...

Explore our articles