Home latest Lucknow: बच्चों को अपनी संस्कृति एवं उत्सवों के बारे में अवगत कराएं

Lucknow: बच्चों को अपनी संस्कृति एवं उत्सवों के बारे में अवगत कराएं

0
473

लखनऊ: (Lucknow) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कुटुंब प्रबोधन गतिविधि, लखनऊ दक्षिण भाग की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर राज स्टेट लान पारा में तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने हरे रंग की वेशभूषा में बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बाबा साहब भीमराव राव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की हॉर्टिकल्चर विभाग की विभगाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. दीपा द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में भारतीय उत्सवों की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे अपने परिवारों में बच्चों को अपनी संस्कृति एवं अपने उत्सवों के बारे में अवश्य अवगत कराएं।

कुटुम्ब प्रबोधन के डॉ. धनंजय गुप्ता ने कहा कि पर्व एवं तीज हमें अपने जड़ों से जोड़ते हैं। पर नई पीढ़ी को इससे जोड़ने हेतु आवश्यक है कि उन्हें अपने पर्वों की वैज्ञानिकता से अवगत कराया जाए। मातृशक्ति अपनी परम्परा में धर्म एवं संस्कारों का आधार हैं। इसलिए इस संबंध में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह बृजेश पाण्डेय और भाग कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख धीरज भरद्वाज के अलावा कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि के महानगर एवं भाग स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।