spot_img

Lucknow : यूपी में 1.75 लाख बेटियों को मिली सरकारी नौकरी

Lucknow: 1.75 Lakh Daughters Secure Government Jobs in UP

सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर लोकभवन में पेश हुआ ब्योरा
उत्तर प्रदेश में नौ लाख से अधिक सरकारी पदों पर हुईं भर्तियां
लखनऊ : (Lucknow)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने पर लोकभवन (Lok Bhawan) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और युवाओं के कल्याण पर हुए कार्यों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में नौ लाख से अधिक सरकारी भर्तियां हुईं, जिनमें 1.75 लाख से अधिक बेटियों को नौकरी मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1.10 करोड़ से अधिक महिलाएं आजीविका दीदी (‘Ajeevika Didis’) के रूप में स्वरोजगार और उद्यमिता में सक्रिय हैं। महिला उद्यमी स्कीम के तहत इस वर्ष विशेष वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (‘Beti Bachao, Beti Padhao’) अभियान और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (‘Kanya Sumangala Yojana’) के तहत छात्राओं के लिए 25 हजार रुपये का पैकेज, तथा सामूहिक विवाह योजना के तहत एक लाख रुपये की सहायता की जानकारी दी। सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अब तक पांच लाख बेटियों की शादी संपन्न कराई जा चुकी है।

सीएम ने निराश्रित महिला, वृद्ध और दिव्यांगजन पेंशन का भी जिक्र करते हुए बताया कि 1.06 करोड़ से अधिक परिवारों को वार्षिक 12 हजार रुपये की पेंशन मिल रही है, और कैबिनेट जल्द ही इसमें वृद्धि का निर्णय लेगी। इसके अलावा, मेधावी स्नातक और परास्नातक बेटियों को स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी। बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार पर भी विस्तार से बताया। एमएसएमई सेक्टर में तीन करोड़ से अधिक रोजगार सृजित किए गए, जबकि बड़े निवेश से 65 लाख से अधिक नौकरियां पैदा हुईं। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान (‘CM Yuva Udyami Vikas Abhiyan’) के तहत अब तक 1.30 लाख नए उद्यमी प्रदेश में बने हैं। सरकार दो करोड़ से अधिक युवाओं को टैबलेट देने जा रही है, जिनमें से 50 लाख को पहले ही वितरित किया जा चुका है।

Patna : पटना में जुटेगा विश्व भर के विद्वानों का महाकुंभ

'इंटरनेशनल एस्ट्रो, वास्तु एंड तंत्र कॉन्फ्रेंस-2026' का बिगुल बजापटना : (Patna) बिहार की ऐतिहासिक धरती और राजधानी पटना आगामी अप्रैल माह में अध्यात्म, ज्योतिष...

Explore our articles