Home INTERNATIONAL Los Angeles: ब्रिटिश अभिनेत्री ग्लाइनिस जॉन्स का 100 वर्ष की आयु में...

Los Angeles: ब्रिटिश अभिनेत्री ग्लाइनिस जॉन्स का 100 वर्ष की आयु में निधन

0
353

लॉस एंजिल्स: (Los Angeles) हॉलीवुड की मशहूर ब्रिटिश अभिनेत्री ग्लाइनिस जॉन्स (actress Glynis Johns) का गुरुवार को यहां निधन हो गया। उन्होंने सहायता प्राप्त आवास पर 100 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह फिल्म और रंगमंच पर छह दशक से ज्यादा सक्रिय रहीं। ए लिटिल नाइट म्यूजिक में शानदार भूमिका के लिए उन्हें टोनी पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें सेंड इन द क्लाउन्स और वॉल्ट डिज्नी की फिल्म ‘मैरी पोपिन्स’ में शानदार भूमिका के लिए याद किया जाता है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुश्री जॉन्स के निधन की पुष्टि उनके प्रवक्ता मिच क्लेम ने की। अखबार ने लिखा है कि वह प्यारी अभिनेत्री थीं। आलोचकों तक ने उनकी हर बार प्रशंसा की। ब्रिटिश अभिनेत्री ग्लाइनिस जॉन्स मैरी पोपिन्स में विनीफ्रेड बैंक्स की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जानी गईं। जॉन्स ने अपना फिल्मी करिअर 1938 में शुरू किया। 10 साल बाद उन्होंने ‘मिरांडा’ फिल्म में जलपरी की भूमिका निभाई। हालांकि यह फिल्म सफल नहीं हो सकी। वह दो दशक तक इंग्लैंड में रहीं।

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने चार शादियां कीं। दुर्भाग्य से चारों विफल रहीं। पिछले साल अक्टूबर में उनके 100वें जन्मदिन से पहले लेबर सांसद क्रिस ब्रायंट ने जॉन्स को नाइट की उपाधि देने का आह्वान किया था। उन्होंने अभिनेत्री के निधन पर दुख जताया है। ब्रांयट ने कहा है कि दिवंगत अभिनेत्री के परिवार में उनके पोते थॉमस फोरवुड हैं। वो पेरिस में रहते हैं। उन्हें ब्रिटेन में पिता की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा।