Home Lakhimpur-Kheri Lakhimpur Kheri : मधुमिता शुक्ला हत्याकांड की गवाह बहन निधि शुक्ला के...

Lakhimpur Kheri : मधुमिता शुक्ला हत्याकांड की गवाह बहन निधि शुक्ला के घर के बाहर बम से हमला, पुलिस नहीं दर्ज कर रही है एफआईआर

0
10
Lakhimpur Kheri: Bomb attack outside the home of Nidhi Shukla—sister of Madhumita Shukla and a witness in her murder case; police have not yet registered an FIR.

लखीमपुर-खीरी : (Lakhimpur Kheri) उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी जिले में 30 जून की रात मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला (bomb attack outside the residence of Nidhi Shukla—sister of Madhumita Shukla) के घर के बाहर बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इतनी बड़ी घटना हाेने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो डरी-सहमी निधि शुक्ला घर से बाहर आईं और हमला कराने का आरोप अमरमणि तथा उसके परिवार (accused Amarmani and his family) पर लगाया।

निधि शुक्ला ने कहा, मेरा इस दुनिया में कोई और दुश्मन नहीं है। सिर्फ अमरमणि और उसका परिवार है। उसी ने हमला करवाया है। पिछले साल भी हमारे ऊपर फायरिंग हुई थी।

उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन मधुमिता शुक्ला की हत्या के मामले में लगातार कानूनी लड़ाई लड़ती रही हैं। उनके मुताबिक, “मेरी बहन की हत्या हुई। मैंने इन सबके खिलाफ लगातार केस लड़ा और कोर्ट से सजा दिलवाई। बाद में इनकी सजा माफ हो गई। इसके बाद भी हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। निधि ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि घर पर बम फेंके जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस केवल जांच की बात कर रही है, जबकि घटना गंभीर है और तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस मामले में थाना प्रभारी राजेश सिंह (Station House Officer (SHO) Rajesh Singh) का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। हमले के पीछे की वजह और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।