
नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (President Droupadi Murmu, Lok Sabha Speaker Om Birla, Prime Minister Narendra Modi) समेत कई नेताओं ने रविवार को पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पांडवानी लोक गायिका तीजन बाई (Pandwani folk singer and Padma Vibhushan awardee, Teejan Bai) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। नेताओं ने उन्हें भारतीय लोक कला और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने एक ऐसी लोक कलाकार को खो दिया है, जिन्होंने अपनी कला से छत्तीसगढ़ की पांडवानी परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “पंडवानी कलाकार तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपनी सशक्त आवाज, प्रभावशाली उपस्थिति और अनोखी प्रस्तुति से महाभारत की कथाओं को मंच पर जीवंत किया। अपनी विलक्षण प्रतिभा, समर्पण और वर्षों की साधना से उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध पंडवानी परंपरा को देश-विदेश में पहचान दिलाई। भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रसार करने में उनका अमूल्य योगदान स्मरणीय रहेगा। मैं उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा कि तीजन बाई के निधन से भारतीय लोक कला, संस्कृति और संगीत जगत ने एक अमूल्य रत्न खो दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी अनूठी शैली, सशक्त अभिव्यक्ति और जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पांडवानी गायन शैली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर (Teejan Bai secured a distinct identity for Chhattisgarh’s traditional Pandwani singing style at both national and international levels) पर विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका पूरा जीवन लोक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी भव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पांडवानी लोककला को दुनियाभर में विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि उनका निधन कला एवं संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रधानमंत्री ने शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “ओम शांति!”
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home and Cooperation Minister Amit Shah) ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और समर्पण से पांडवानी लोककला को विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की इस समृद्ध लोक परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari) ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी सशक्त आवाज से पांडवानी लोककला को नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि उनका निधन देश के कला एवं संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। गडकरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए “ॐ शांति” कहा



