spot_img

Lok Sabha elections: पांचवें चरण में अपराह्न 1 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान, लद्दाख में सर्वाधिक 52.02 फीसदी

नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान जारी है। अपराह्न 1 बजे तक कुल 36.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें लद्दाख में सबसे अधिक 52.02 प्रतिशत मतदान हुआ।चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में 34.62 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 34.79 प्रतिशत, झारखंड में 41.89 प्रतिशत, लद्दाख में 52.02 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 27.78 प्रतिशत, ओडिशा में 35.31 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 39.55 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 48.41 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट शामिल है।चुनाव आयोग के अनुसार, आज ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है। आयोग ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि अपराह्न 1 बजे तक ओडिशा में कुल 35.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Explore our articles