Home Assam Lakhimpur : अरुणाचल प्रदेश और असम को नेहरू ने अलविदा कह दिया...

Lakhimpur : अरुणाचल प्रदेश और असम को नेहरू ने अलविदा कह दिया था: अमित शाह

0
211

लखीमपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 1962 के चीनी युद्ध के दौरान तत्कालीन कांग्रेस के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अरुणाचल प्रदेश और असम को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोग इसे कभी नहीं भूल सकते हैं।

गृहमंत्री मंगलवार को असम के लखीमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू की सरकार चीन का दमदार तरीके से मुकाबला करने में विफल रही थी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हमेशा चीन के घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। इस सिलसिले में उन्होंने डोकलाम का हवाला दिया। उन्होंने आश्वस्त कराया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत में शासन रहते हुए भारत की 1 इंच भूमि पर भी चीन कब्जा नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारी सरकार के समय में चीन को भारत की 1 इंच भूमि पर भी कब्जा करने की हिम्मत नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार भारत की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। इस दौरान गृहमंत्री ने बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ को रोकने में सरकार की सफलता से लेकर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गए कई कार्यो की चर्चा की।