spot_img

Kupwara : आतंकवादियों की गोली से घायल सामाजिक कार्यकर्ता की अस्पताल में मौत

कुपवाड़ा : (Kupwara) कुपवाड़ा जिले के कंडी खास इलाके में कल देर रात आतंकवादियों की गोली से घायल हुए 43 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। शनिवार रात को आतंकवादियों ने उनके घर में घुस कर गोली मारी थी।

पुलिस के मुताबिक कंडी खास निवासी गुलाम रसूल मागरे पुत्र गुलाम हसन मागरे एक सामाजिक कार्यकर्ता थे।उनके घर पर जाकर आतंकियों ने गोली मारी थी। उन्हें तुरंत पहले पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर स्थित एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान रविवार को सुबह उनकी मौत हो गई। मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के बाद शव को उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles