spot_img

Kullu: कुल्लू में 716 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू:(Kullu) थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस (Police) ने चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी का मामला सोवमार रात उस समय सामने आया जब पुलिस दल शियाह चौक गड़सा में नाका पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 716 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हेम राज (33) पुत्र खूब राम निवासी गांव पनेउगी डाकघर दियार तहसील भुंतर जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Explore our articles