spot_img

Korba : सक्ती में पोहा और रसगुल्ला खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग हुए फ़ूड प्वाइज़निंग का शिकार, इलाज जारी

कोरबा/ सक्ती : (Korba/Sakti) सक्ती जिले में धार्मिक आयोजन में प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोगों को प्रसाद खाते ही फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी थी।

जानकारी के अनुसार, डभरा तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव में राम सप्ताह का आयोजन हो रहा था। वहीं बीती रात प्रसाद में रसगुल्ला और पोहा का वितरण किया गया। प्रसाद खाते ही लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। इनमें से करीब 70 लोगों को डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करीब 25 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपोस और कुछ लोगों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में डभरा बीएमओ डॉक्टर माधुरी चंद्रा ने बताया भर्ती मरीजों की स्थिति सामान्य है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles