spot_img
Home latest Kolkata: पश्चिम बंगाल: प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने राज्यपाल से मध्यस्थता का आग्रह किया

Kolkata: पश्चिम बंगाल: प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने राज्यपाल से मध्यस्थता का आग्रह किया

0
501
Kolkata

कोलकाता: (Kolkata) महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों ने रविवार को राज्यपाल सी वी आनंद बोस से इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनकी एक बैठक कराने का आग्रह किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांग पूरी किए जाने के संबंध में राज्य सरकार से आश्वासन मिलने के बाद ही वे भूख हड़ताल समाप्त करेंगे।

इस स्थिति का हल निकलने के लिए साथ बैठने के राज्यपाल के अनुरोध के बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने राजभवन में उनसे मुलाकात की।

बैठक में मौजूद एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘राज्यपाल ने हमसे भूख हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया। हमने उनसे वादा किया कि हम ऐसा जरूर करेंगे, लेकिन इससे पहले राज्य सरकार को आश्वासन देना होगा।’’

प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि राज्यपाल मामले में मध्यस्थता करें और मुख्यमंत्री के साथ बैठक की व्यवस्था करें।’’