spot_img

Kolkata : कोलकाता में फिर बढ़ी गर्मी, बारिश के आसार नहीं

कोलकाता:(Kolkata ) कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ है। इसकी वजह है कि पिछले 48 घंटे से बहुत कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग की ओर से बुधवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में 24 घंटे में बिल्कुल बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से 28.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान है और 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान है जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश नहीं हो रही है और तापमान लगातार चढ़ रहा है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी दिनभर लगती रहेगी। हालांकि हल्की बारिश भी होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

Explore our articles