spot_img

Kolkata : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वार्ड में सोना कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या

कोलकाता : (Kolkata) कालीघाट के व्यस्त बेनीनंदन स्ट्रीट (Kalighat’s busy Beninandan Street) पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक स्थानीय युवक ने दिनदहाड़े एक सोना-चांदी की दुकान के मैनेजर (manager of a gold and silver shop) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान हावड़ा निवासी सौमेन घड़ा (Soumen Ghada resident of Howrah) के रूप में हुई है, जो कालीघाट की एक ज्वेलरी शॉप में मैनेजर के तौर पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त घटी जब दुकान की मरम्मत का काम चल रहा था और एक मलबा ढोने वाला वाहन वहां पहुंचा। वाहन जब हरीश चटर्जी रोड की ओर जाने लगा तो स्थानीय व्यापारी संदीप अग्रवाल के दुकान के साइन बोर्ड को टक्कर लग गई। इस बात को लेकर ड्राइवर और संदीप अग्रवाल के बीच झगड़ा शुरू हुआ। शोर सुनकर सौमेन घड़ा बाहर आए और विवाद को शांत कराने लगे।

इसी दौरान स्थानीय युवक अशेष सरकार उर्फ पिकलु घटनास्थल पर पहुंचा और विवाद में कूद पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकलु ने अचानक चाकू निकालकर सौमेन पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया। उसने सौमेन के पेट, सीने और गर्दन पर कई बार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े।

इतना ही नहीं, जब पिकलु का किशोर बेटा अंकी (अंकुर सरकार) बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपित ने उस पर भी हमला कर दिया। वह भी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले ही पिकलु वहां से फरार हो गया। घायल सौमेन और अंकुर को तत्काल एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सौमेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकुर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि पिकलु पर पहले से ही इलाके में उगाही और आपराधिक गतिविधियों के कई आरोप हैं। घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में भारी दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Raipur : खड़गे की टिप्पणी से करोड़ों जनभावनाएं आहतः साय

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) की...

Explore our articles