कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले (new cases of corona infection) सामने आए हैं, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को दी।
अधिकारी के मुताबिक, जिन मरीजों में सांस संबंधी समस्याएं देखी गई हैं, उन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें अधिकांश मामले कोलकाता और उसके आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों से सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार तक राज्य में सात सक्रिय मामले थे। रविवार शाम तक चार नए मामलों की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग (health department) राज्य में कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या पर नजर बनाए हुए है और सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है।


