spot_img

Kolkata: बंगाल के जिलों में छा रहा घना कोहरा, ठंड भी बढ़ी

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग(Meteorological Department) की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

इसके अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, मुर्शिदाबाद, मालदा के इलाके में घना कोहरा भी छा रहा है और तापमान भी 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल इस सप्ताहांत तक तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने वाला है जिसकी वजह से ठंड बढ़ेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी इसी तरह का मौसम बना हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले हफ्ते से तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरु हो सकती है जो मकर संक्रांति (14 जनवरी) के दिन से बढ़ने लगेगी और ठंड विदा होगी।

Raipur : भारतमाला परियोजना घोटाला: छत्तीसगढ़ में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ईडी का छापा

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई...

Explore our articles