spot_img

Kolkata: बंगाल में बारिश के बाद और गिरा पारा, गर्मी घटी

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार हुई बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Meteorological Department in Alipore) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश हो सकती है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से गर्मी थोड़ी कम लग रही है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि अगले हफ्ते से एक बार फिर बारिश थम जाएगी और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। इसकी वजह से भीषण गर्मी पड़ेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में हालांकि मौसम सामान्य बना हुआ है।

Ranchi : लापता बच्ची मामला : हाई कोर्ट ने गुमला पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, सीबीआई जांच के दिए संकेत

रांची : (Ranchi) गुमला से वर्ष 2018 (Gumla in 2018) में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High...

Explore our articles