spot_img

Kishanganj : 40 लीटर कफ सिरफ के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार

किशनगंज : (Kishanganj) उत्पाद विभाग की टीम (team of Excise Department) ने फरिंगोला चेक पोस्ट से 40 लीटर कफ सिरफ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक मो. जमील ई-रिक्शा से बंगाल से कफ सिरफ़ लेकर आ रहा था। उत्पाद टीम चेक पोस्ट में जांच अभियान चला रही थी। तभी उक्त ई-रिक्शा को रुकवा कर जांच की गई।

जांच में कफ सिरफ मिला। पकड़े गए युवक ने उस वक्त किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया। युवक को उत्पाद थाना लाया गया, जिसके बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Explore our articles