spot_img

Kiev: यूक्रेन के क्रामाटोरस्क शहर पर रूसी मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत

कीव:(Kiev) पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोरस्क शहर में एक रेस्टोरेंट और शॉपिंग एरिया में रूस के मिसाइल हमले में एक किशोरी सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। इस हमले में कई अन्य घायल हो गए हैं। शहर के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने कहा है कि मंगलवार शाम इस हमले के समय रेस्टोरेंट खचाखच भरा था। जमींदोज हो चुके रेस्टोरेंट के मलबे में कई लोग फंसे हो सकते हैं।

यूक्रेनी प्रोसिक्यूटर जनरल के कार्यालय ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि मृतकों में एक 17 वर्षीय लड़की भी शामिल है और कम से कम 42 लोग घायल हुए हैं। यह संभव है कि मलबे के नीचे और भी लोग फंसे हों। व्हाइट हाउस ने यूक्रेन पर क्रूर हमलों के लिए रूस की निंदा की है।

New Delhi : ईंधन की कीमतों में तेज उछाल से थोक महंगाई दर अप्रैल में 8.3 फीसदी पर

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी इजाफा हुआ है।...

Explore our articles